20 सितंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक, लिए जाएंगे अहम फैसले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में छाई मंदी से निपटने के लिए 20 सितंबर को गोवा में जीएसटी काउंसिल की 37वीं बैठक होगी। जिसमें रोजमर्रा की कई चीजे़ं जैसे कार, बाइक, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स समेत कई अन्य चीजों पर टैक्स घट सकता है। बैठक में 5% की जगह इस बार 8% टैक्स-दर का सबसे निचला स्लैब बना सकता है। घाटे की भरपाई के लिए 5% स्लैब को खत्म किया जा सकता है।
