छत्तीसगढ़ के कांकेर में 4 BSF जवान शहीद, 2 घायल, नक्सिलयों से मुठभेड़ जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ के कांकेर में गश्त पर निकली BSF की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें 4 जवान शहीद और 2 जवान घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें पखांजूर के मौला के जंगलों में नक्सलियों और पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया। इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ अब भी जारी है।
