आज रिलीज होंगी 4 फिल्में, आयुष VS आयुष्मान खुराना पर टिकी सबकी नजरें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Koimoi
आज बॉक्स ऑफिस पर 4 फिल्में एक साथ दस्तक देने जा रही हैं। जिनमें पहली फिल्म है सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की 'लवयात्री' जिसे खुद सलमान ने ही प्रोड्युस किया है। फिल्म में आयुष के साथ वरीना हुसैन का डेब्यू होगा। वहीं दूसरी रिलीज होने वाली फिल्म है 'अंधाधुन' जिसे श्रीराम राघवन ने निर्देशत किया है और इसमें आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे, तब्बू जैसे किरदार नजर आएंगे। वहीं 2 अन्य फिल्में ‘लुप्त’ और ‘पीहू’ हैं, जो पर्दे पर आज रिलीज हो रही हैं।
