दिल्ली: 22 अक्टूबर को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, हड़ताल पर रहेंगे 400 पेट्रोल पंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
22 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सभी 400 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दिल्ली सरकार द्वारा राज्य में पेट्रोल, डीजल पर VAT कम नहीं करने के खिलाफ ये फैसला लिया गया है। लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। ये हड़ताल 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से शुरू होकर अगले दिन 23 अक्टूबर सुबह 5 बजे तक रहेगी। तब तक किसी पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
