DU समेत राजधानी में लगे 4,388 सीसीटीवी कैमरे- दिल्ली पुलिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के संवेदनशील इलाकों में करीब 4,388 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये बात पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कही है। महिलाओं पर हो रहे हमलों और छेड़छाड़ की रोकथाम के लिए राजधानी में ये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैम्पस में महिलाओं पर अवशिष्ट और यूरिन से भरे गुब्बारे व थैली फेंके जाने के बाद पुलिस ने इस दिशा में कदम उठाया है। इससे पहले इस केस में इस साल मार्च में एक जनहित याचिका दायर भी हुई थी।
