485 करोड़ के बिटकॉइन घोटाले के मास्टरमाइंड की हत्या, 5 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देहरादून पुलिस ने बिटकॉइन स्कैम मास्टरमाइंड की मर्डर मिस्ट्री सुलझाई। 485 करोड़ के बिटकॉइन घोटाले के आरोपी अब्दुल शकूर की हत्या उसी के साथियों ने की थी। उन्हें शक था कि शकूर उनको धोखा दे रहा है। अब्दुल की हत्याकर आरोपी लाश को प्राइवेट हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में छोड़कर भागे थे। पुलिस ने केरल के फारिस ममनून, अरविंद सी, आसिफ अली, सुफैल मुख्तार और आफताब मोहम्मद को गिरफ्तार किया।
