अफगानिस्तान के काबुल में 3 भीषण धमाके, 5 की मौत, 10 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल बम धमाकों से फिर दहली। आज यहां लगातार 3 बम धमाके हुए। जिनमें 5 लोगों की मौत हुई। धमाकों से काबुल में हड़कंप मचा हुआ है। धमाकों में 10 लोग घायल भी हुए हैं। एक आत्मघाती हमलावर ने बस के सामने खुद को उड़ा लिया। फिलहाल पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। धमाके एक बस में सरकारी कर्मचारियों को ले जाते समय हुए।
