UP के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी से मांगी पांच करोड़ की रंगदारी, दी धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
UP सरकार में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी से फोन पर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी गई। यहीं नहीं, फोन करने वाले बदमाश ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को रुपये ना देने पर उनकी और परिवार के लोगों की हत्या की धमकी दी। मंत्री को धमकी भरी फोन कॉल 12 मई को दोपहर 12:10 बजे आई। वो 2007 में इलाहाबाद से बसपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने।
