छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 5 नक्सली ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। राज्य के नारायणपुर जिले में एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 5 माओवादियों को ढेर कर दिया है। इस घटना में 2 जवान भी घायल हुए। बता दें सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ये मुठभेड़ छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ के जंगलों हुई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा बलों को मदद के लिए और सहायता भेजी जा रही है।
