दिल्ली में फैशन डिजाइनर माला लखानी का मर्डर, घर में मिलीं 2 लाशें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
दिल्ली के वसंत कुंज में एक 53 वर्षीय महिला और उसके नौकर की लाश गुरुवार सुबह बरामद हुई। मृतकों की पहचान फैशन डिज़ाइनर माला लखानी और उसके नौकर बहादुर के रूप में हुई है। शुरूआती जांच में ये सामने आया है कि दोनों की हत्या की गई है। हत्या लूट के इरादे से की गई, जिसे मृत डिजाइनर माला लखानी के टेलर राहुल अनवर ने अपने 2 रिश्तेदारों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। माला द्वारा पैसे का भुगतान ना करने के चलते अनवर ने वारदात को अंजाम दिया।
