550 अंक टूटा सेंसेक्स, Investors को करीब दो लाख करोड़ रुपये का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: UNI
रुपये में आई अब तक की सबसे बड़ी गिरावट और ऑटो एवं आईटी के शेयरों में हुई बिकवाली ने भारतीय शेयर बाजार का हाल खराब कर दिया है, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बुधवार को सेंसेक्स 550.51 अंक से अधिक अंक टूटकर 35,975.63 पर बंद हुआ, जबकि नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10,900 के अहम सपोर्ट लेवल को तोड़ते हुए 10,851.20 पर जा पहुंचा। नुकसान के लिहाज से देखा जाए तो निवेशकों को इस गिरावट से करीब 1.79 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है।
