x

डार्क वेब पर खुलेआम बिक रहे 61.7 करोड़ अकाउंट के डीटेल्स

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

साइबर अपराधी चोरी किए गए 61.7 करोड़ अकाउंट्स के डीटेल्स खुलेआम डार्क वेब पर बेच रहे हैं। इन 61.7 करोड़ अकाउंट्स का डेटा साइबर अपराधियों ने 16 अलग-अलग वेबसाइट्स में सेंधमारी करके चुराया है। इस बात का खुलासा ब्रिटेन की वेबसाइट The Register ने किया है। यह डेटा डार्क वेब के मार्केट प्लेस ड्रीम मार्केट पर ड्रग्स, हथियारों और दूसरे गैर-कानूनी चीजों से साथ लिस्टेड है। बिटक्वॉइन में इस डेटा को 20,000 डॉलर से कम में खरीदा जा सकता है।