असम: जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का आंकड़ा 66 के पार, 2 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी के सहारनपुर के बाद अब असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दिन असम के गोलाघाट में जहरीली शराब के चलते करीब 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि हालिया आकंड़ों की बात करें तो ये संख्या बढ़कर 66 हो गई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन पर आरोप है कि दोनों लोग चाय बागान के पास ही देसी शराब की भट्टी चलाते थे। जिसके चलते जहरीली शराब के सेवन से ही ये मौतें हुई हैं।
