अमित जेठवा हत्याकांड: पूर्व BJP सांसद समेत 7 को उम्रकैद, 15-15 लाख का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
RTI एक्टिविस्ट अमित जेठवा हत्याकांड में पूर्व BJP सांसद दीनू बोघा सोलंकी समेत सभी 7 दोषियों को उम्रकैद हुई। दीनू बोघा और उसके भतीजे शिवा सोलंकी पर 15-15 लाख का जुर्माना भी लगा। अहमदाबाद CBI कोर्ट ने शनिवार को दीनू सहित सभी सातों आरोपितों को हत्या और आपराधिक साजिश रचने का दोषी माना था। 20 जुलाई 2010 को गुजरात हाईकोर्ट के सामने जेठवा की गोली मारकर हत्या की गई थी।
