यूपी: बस्ती में सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत, 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Khabar NonStop
यूपी के बस्ती में एक रोडवेज बस को धक्का लगाते हुए एक ट्रक से कुचल जाने के चलते 7 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 2 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। यात्रियों के जलपान के चलते रूकी हुई बस जब दोबारा स्टार्ट नहीं हुई तो यात्रियों ने धक्का लगाना शुरु कर दिया। इसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के अनियंत्रित होने से 7 लोगों की उसकी चपेट में आ जाने से मौत हो गई। बता दें कि दोनों घायलों को फैजाबाद के अस्पताल में रेफर किया गया है।
