पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है 70 साल का बुजुर्ग, दी अपहरण करने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
तमिलनाडु के 70 वर्षीय मलयसामी ने डीएम ऑफिस में एक याचिका दी। जिसके मुताबिक बुजुर्ग बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु से शादी करना चाहता है। बुजुर्ग ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो पीवी सिंधु का अपहरण कर लेगा। मलयसामी ने पीवी सिंधु और खुद की फोटो के साथ एक आवेदन दिया। बकौल मलयसामी जब सिंधु सिर्फ 16 साल की थी, तब से वो उससे प्रभावित है।
