7वां वेतन आयोग: महाराष्ट्र के 17 लाख कर्मचारियों को नये साल का तोहफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग में राज्य सरकार ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दे दी और इसे 1 जनवरी 2019 से लागू कर दिया जाएगा। सातवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद राज्य सरकार के खजाने पर 21 हजार करोड़ रु. का अतरिक्त भार आएगा। इस फैसले से तकरीबन राज्य के 17 लाख कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा।
