1 साल में बेच दी थी 80 किलो हेरोइन, अब चढ़े पुलिस के हत्थे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Futures of Palm Beach
नशीले पदार्थों को बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 24 करोड़ रु. की 6 किलो हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को पूछताछ में पता चला कि पिछले 10 सालों से दोनों आरोपी ड्रग्स बेच रहे हैं। दोनों आरोपियों ने 1 साल में करीब 80 किलो हेरोइन दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर जैसी जगहों पर सप्लाई की है। सहारनपुर के दोनों आरोपी बरेली से हेरोइन ला रहे थे। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।
