मुंबई के आरे में अब तक 800 पेड़ कटे, धारा 144 लागू, 20 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मुंबई की आरे कॉलोनी में अब तक 800 पेड़ काटे जा चुके हैं। बवाल के बीच आरे में धारा 144 लागू हुई। लोगों को इलाके में इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर भी दर्ज की है। आईपीसी की धारा 353 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी आज कोर्ट में पेशी होगी।
