दिलशाद गार्डन के शेल्टर होम से 9 लड़कियां गायब, प्रशासन में मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aseem's Library
दिल्ली के दिलशाद गार्डन स्थित संस्कार आश्रम शेल्टर होम से 9 लड़कियों के गायब होने की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते राजधानी और दिल्ली सचिवालय में हडकंप मचा है। इसी क्रम में आनन फानन में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने मुख्य सचिव को आदेश दिए हैं, कि वो जल्द से जल्द दिल्ली कमिशन फॉर वुमेन की चेयरपर्सन के प्रतिनिधित्व के आधार पर संस्कार आश्रम शेल्टर होम से संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर इस मामले की जांच करें।
