जम्मू-कश्मीर के कोकरियाल में मुठभेड़ के दौरान 9 जवान घायल, 2 आतंकी ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
जम्मू-कश्मीर के कोकरियाल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। जिसमें 9 जवान घायल हो गए हैं। वहीं सेना ने सर्च ऑपरेशन के दौरान जबावी कार्रवाई करते हुए 2 आतंकियों को मार गिराया। इसी बीच न्यूज एजेंसी एएनआई के माध्यम से इस मुठभेड़ का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि- किस तरह से स्थानीय नागरिक और पत्रकार खुद को कवर करते हुए रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
