4 दिन में 9 लाख करोड़ का नुकसान, घाटे के साथ शेयर बाजार बंद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newswindow
आज शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के चलते सेंसेक्स-निफ्टी भारी गिरावट के साथ बंद हुए है। इस गिरावट में निवेशकों ने एक दिन में ही 4.19 लाख करोड़ रुपये खो दिए है। आज BSE का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 792 अंक की गिरावट के साथ 34374 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, NSE का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स NIFTY 283 अंक टूटकर 10316 के स्तर पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि बीते 4 दिनों में शेयर बाजार में करीब 9 लाख करोड़ रु. का नुकसान हुआ है।
