बंदूक के दम पर इलाहाबाद HC के बाहर प्रेम विवाह करने वालों का अपहरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
प्रयागराज में दिनदहाड़े एक दंपत्ति का अपहरण हुआ। आज सुबह इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से दंपत्ति का बंदूक की नोक पर अपहरण हुआ। मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू हुई। बताया जा रहा है कि दंपत्ति, प्रेम विवाह करने के बाद हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर पहुंचा था। दंपत्ति हाईकोर्ट के अंदर जा पाता, गेट के बाहर इंतजार कर रहे बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया।
