बिहार: रंगदारी नहीं देने पर महिला स्कूल संचालक को पीटा, पूरी वारदात CCTV में कैद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार के सहरसा में बेखौफ बदमाशों का आतंक का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने प्राइवेट स्कूल की संचालिका की सरेआम पिटाई की। इसके बाद बदमाशों ने स्कूल के गेट पर फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। यह घटना शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला स्थित केरला बोर्डिंग स्कूल की है। यहां बदमाशों द्वारा किए गए मारपीट और फायरिंग की सारी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल मामले में जांच जारी है।
