जब बॉथटब में सिक्के भरकर iPhone खरीदने पहुंचे लोग, वीडियो वायरल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram @kovalenkosvyat
मॉस्को में एक आईफोन स्टोर के कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए, जब कुछ लोग बाथटब में सिक्के भरकर मोबाइल खरीदने पहुंचे और फिर इसका वीडियो इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया। 8-10 लोगों की टीम ने पहले बाथटब में करीब 1 लाख रुपये के सिक्के जमा किए और फिर 350 किलोग्राम भार वाले बाथटब को लेकर मॉल पहुंचे। जहां सिक्कों को गिनने में कर्मचारियों को 2 घंटे लगे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि दुकानदार मॉस्को में सिक्के लेने से इनकार कर रहे हैं।
