सेंट्रल पेरिस में बड़ा धमाका, कई इमारत-वाहन क्षतिग्रस्त, मृतकों-घायलों की जानकारी नहीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TwitterI@MomesMolli
फ्रांस की राजधानी पेरिस में बड़ा बम धमाका हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका एक बेकरी में हुआ है। इसके धमाके के पीछे गैस लीक को मुख्य वजह बताया गया है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां भी टूट गईं। पुलिस ने अभी घटना में मृतकों और घायलों की संख्या का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर शेयर हुई कुछ तस्वीरों में सड़कों पर मलबा बिखरा दिखाई दे रहा है। इस धमाके में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
