30 सालों से 3 सरकारी विभागों में कार्यरत था फ्रॉड, पता चलने पर फरार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार में एक व्यक्ति बीते 30 सालों से तीन-तीन पदों पर एक साथ कार्यरत था और उसका संबंधित विभाग में समय-समय पर प्रमोशन भी होता रहा। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब वित्त विभाग ने नई वित्तीय प्रबंधन प्रणाली के तहत सरकारी कर्मचारी का वेतन और अन्य कार्यो की जानकारी के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और जन्मतिथि डाली गई। आरोपी राज्य सड़क निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग में 3 अलग जगह कार्यरत था।
