दिल्ली: रोहिणी सेक्टर-11 में अज्ञात बदमाशों ने युवक पर फिल्मी अंदाज में की गोलीबारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 में बदमाशों ने एक युवक पर फिल्मी अंदाज से सड़क पर दौड़ा दौड़ाकर फायरिंग की। युवक को 4 गोलियां लगीं। युवक पर करीब 17 राउंड फायरिंग हुई। घायलावस्था में उसे अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे फोर्टिस अस्पताल शालीमार बाग के लिए रेफर किया गया। फिलहाल घायल युवक मनीष की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस इसे आपसी रंजिश का मामला मान रही है।
