हरियाणा के रेवाड़ी में ढाई वर्षीय बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हरियाणा के रेवाड़ी में एक ढाई साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया। जिसमें आरोपी एक नाबालिग लड़का है। आरोपी की आयु 15 साल है। बच्ची से रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। हालांकि, 2 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. घटना को लेकर गहनता से जांच जारी है।
