फोन पर विमान उड़ाने की कर रहा था प्लानिंग, कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वो फोन पर विमान को उड़ाने की बात कर रहा था, जिस कारण उसे गिरफ्तार किया गया। उस यात्री की पहचान जे पोद्दार के रुप में हुई। उसे आज सुबह एयरलाइन की फ्लाइट के जरिए कोलकाता से मुंबई जाना था। आरोपी विमान में बैठकर किसी से फोन पर बार-बार ‘टेररिस्ट’ कह कर बात कर रहा था। सहयात्रियों ने पोद्दार को मास्क लगाकर फोन पर विमान उड़ाने की धमकी देते सुना।
