श्रीनगर सेंट्रल जेल में पथराव और आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
ओल्ड बैरक सिस्टम लागू करने के विरोध में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाली सेंट्रल जेल श्रीनगर में बीती रात कैदियों ने भड़काऊ और आजादी को लेकर नारेबाजी करते हुए पथराव किया। साथ ही हिंसक कैदियों ने आग भी लगाई। जेल में पुलिस और CRPF को बुलाना पड़ा। कुछ कैदी और सुरक्षाकर्मी जख्मी हुए। कैदियों ने कश्मीर के बाहर की जेलों में शिफ्ट किए जाने की अफवाह फैलने पर ये उपद्रव किया।
