श्री लंका ने रिहा किए 16 भारतीय मछुआरे, जलमार्ग से सभी लगे थे श्री लंकन नैवी के हाथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्री लंकन नैवी के हाथों गिरफ्तार हुए 8 भारतीय मछुआरों को आज रिहा कर दिया गया है। ये मछुआरे 7 जनवरी 2019 को भूलवश श्रीलंका की सीमा में जलमार्ग से पहुंच गए थे। थुथुकुडी और रामनाथपुरम जिलों के कुल 16 मछुआरे आज सुबह 8.30 बजे कोलंबो से उड़ान भरकर चेन्नई पहुंचे। बता दें बाकी 8 मछुआरों की गिरफ्तारी भी इस मामले में अगस्त में हुई थी। हालांकि अगस्त में इन 8 मछुआरों को 3 महीने की जेल हुई और 60 लाख श्री लंकन मुद्रा का जुर्माना भी लगा।
