इस्तीफे की बात कहकर आज सोनिया से मिलीं AAP की बागी विधायक अलका लांबा, कांग्रेस में हो सकती हैं शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चांदनी चौक विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा आज कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंची। कयास लगाए जा रहे हैं कि अलका जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। बीते दिनों अलका ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट करके बगावत के संकेत दिए थे। बता दें अलका लांबा ने रविवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने की बात कही थी।
