अभय और परिनाज ने एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में जीते पदक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय युवा निशानेबाजों अभय सिंह और परिनाज धालीवाल ने नौवीं एशियन शॉटगन चैंपियनशिप की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के अलावा टीम वर्ग में रजत पदक जीते। अभय ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में कांस्य जीतने के बाद आयुष और गुरनिहाल के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में रजत जीता। महिलाओं में परिनाज ने 39 अंकों के साथ कांस्य जीतने के बाद दर्शना रठौड़ और एसीस के साथ रजत जीता।