दाभोलकर हत्याकांड में सीबीआई की हिरासत में भेजा गया आरोपी शरद कलास्कर
Kapil Chauhan
News Editor
नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड में आरोपी शरद कलास्कर को पुणे सेशन कोर्ट ने 15 सितंबर तक CBI की हिरासत में भेजा है। हालांकि, कोर्ट ने CBI की अन्य दो आरोपी अमित देवेकर और राजेश बांगरा की हिरासत की मांग को खारिज करते हुए उन्हें मजिस्ट्रेट हिरासत में भेज दिया है। इससे पहले 6 सितंबर को कोर्ट ने 14 सितंबर तक के लिए एक अन्य आरोपी अमोल काले को CBI हिरासत में भेज दिया था। नरेंद्र दाभोलकर को 20 अगस्त, 2013 को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी थी।
