यौन उत्पीड़न के आरोपो में CJI को मिली क्लीन चिट, हंगामा, SC के बाहर धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट की पूर्व महिला कर्मचारी के सीजेआई पर लगाए यौन शोषण के आरोपों की जांच के बाद समिति ने चीफ जस्टिस को क्लीन चिट दे दी है। अब इसके खिलाफ आज सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला कार्यकर्ताओं और आइसा के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है। कथित पीड़िता का कहना है कि उनके साथ न्याय नहीं हुआ।
