अफगानिस्तान ने कहा- पाकिस्तान के हैं आईएस से संबंध, करता हैं फंडिंग, हमारे पास हैं सबूत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमरुल्लाह सलेह ने आतंकी संगठन आईएस के साथ पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा किया है। अफगानिस्तान में आंतरिक मामलों के मंत्री और पूर्व खुफिया एजेंसी प्रमुख रहे अमरुल्लाह सलेह ने कहा कि- हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि पाकिस्तान आईएस आतंकियों को फंडिंग करता है। बकौल सलेह, हालिया काबुल में कुछ आईएस कार्यकर्ता पकड़े गए थे, जिन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान से फंडिंग मिलती है।
