अफगानिस्तान: पुल-ए-चरखी जेल की गाड़ी पर आतंकी हमला, 7 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
अफगानिस्तान में आज भीषण बम विस्फोट में पुल-ए-चरखी जेल के कर्मचारियों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाया गया। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कई महिलाएं हैं। ये घटना स्थानीय समय 7:30 बजे हुई । तालिबान समेत किसी भी समूह ने अभी तक इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी नहीं ली है। इससे पहले काबुल में अफगान निर्वाचन कार्यालय को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी मारा गया था, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए थे।
