अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति मोहम्मद देवजी तंजानिया में किडनैप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABC News - Go.com
अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति व तंजानिया के इकलौते सबसे अमीर व्यक्ति मोहम्मद देवजी का तंजानिया के एक होटल से अपहरण कर लिया गया है। ये वारदात तंजानिया की राजधानी दार एस सलाम के हाेटल में हुर्इ है। अपहरण के वक्त मोहम्मद देवजी फिटनेस क्लब जा रहे थे। पुलिस ने 3 अपहरणकर्ताआें को गिरफ्तार कर लिया है। 2 अपहरणकर्ता विदेशी बताए जा रहे हैं। मोहम्मद देवजी भारतीय मूल के हैं। उन्हें 2017 में अफ्रीका का सबसे यंग अरबपति घोषित किया गया था।
