आखिर 5 ट्रक कटे हुए बालों का रोज क्या करते हैं नितिन गडकरी?
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP News
एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि कैसे कटे हुए बालों का सदुपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार रोज तिरुपति से 5 ट्रक बाल खरीदती है और इससे एमीनो एसिड पर आधारित माइक्रो न्यूट्रिएंट तैयार करती है। यही एमीनो एसिड की बोतल बाहर 900 रुपए की मिलती है और सरकार इसे 300 रुपए में देती है। उन्होंने बताया कि देश ही नहीं दुबई से भी उन्हें इसके लिए 180 कंटेनर का ऑर्डर मिला है। अभी तक 40 कंटेनर की आपूर्ति की जा चुकी है।
