ना'पाक' हरकत जारी, नौशेरा में सीजफायर उल्लंघन, दागे गए मोर्टार, एक जवान शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटने के बाद से बौखलाए पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा पर लगातार नापाक हरकतें जारी हैं। पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। आज सुबह 6.30 बजे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी की। वहीं दूसरी ओर भारतीय जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि जवाबी कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया।
