राजस्थान: 'मारवेल' गेम के चक्कर में गई एक छात्र की जान, दरवाजा बंद कर लगाई फांसी
Kapil Chauhan
News Editor
देश में ब्लू वेल गेम, किकी और मोमो चैलेंज द्वारा हुई मौतों के बाद अब नए गेम से एक छात्र की मौत का मामला सामने आया है। मोबाइल से मारवेल गेम के खेल से मौत का देश का पहला मामला राजस्थान के सिरोही जिले स्थित आबूरोड में हुआ। जहां एक 11 वीं के छात्र ने खेल में फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ का रहने वाला विपिन शर्मा आबूरोड के एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था।
