Instagram के बाद Twitter पर भी नंबर 1 हैं PM मोदी, राहुल नंबर 2 तो केजरीवाल नंबर 5
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ट्विटर इंडिया की टॉप 10 पर्सनैलिटीज की एक रिपोर्ट आई है जिसके मुताबिक साल 2018 में PM नरेंद्र मोदी ट्विटर का सबसे चर्चित चेहरा हैं। इस लिस्ट में राहुल गांधी दूसरे, अमित शाह तीसरे, योगी आदित्यनाथ चौथे और केजरीवाल 5वें नंबर पर हैं। छठे नंबर पर अभिनेता पवन कल्याण हैं और 7वें स्थान पर बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान हैं। ऐक्टर विजय 8वें और महेश 9वें स्थान पर हैं। जबकि मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान इस लिस्ट में नंबर 10 पर हैं।
