कलिंग सेना की धमकी के बाद बढ़ाई जाएगी शाहरुख खान की सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dawn
भुवनेश्वर की कलिंग सेना ओडिशा में शाहरुख खान के आने का विरोध कर रही है। 27 नवंबर को ओडिशा में होने वाले मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में किंग खान के आने से संगठन को आपत्ति है। इसे देखते हुए पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया। पुलिस ने शनिवार को कहा कलिंग सेना की धमकी के बाद ओडिशा में शाहरुख खान के दौरे के मद्देनजर पर्याप्त सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। कलिंग सेना ने शाहरुख के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है।
