जाकिर मूसा के खात्मे के बाद अल-कायदा ने तैयार किया नया आतंकी कमांडर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social Media
आतंकी जाकिर मूसा के मारे जाने के बाद अल-कायदा ने अब्दुल हमीद ललहारी उर्फ हारून अब्बास को कश्मीरी यूनिट का डेप्युटी बनाया। जिसकी पुष्टि अंसार गजवत उल हिंद ने बुधवार को 12 मिनट का विडियो जारी करके की। वहीं अल-कायदा के प्रवक्ता अबू उबैदा के ऑडियो स्टेटमेंट के मुताबिक गाजी इब्राहिम खालिद को अब्दुल हमीद ललहारी का डेप्युटी बनाया गया है। कश्मीर के अलावा अल-कायदा पंजाब में भी सक्रिय है।
