आंध्र प्रदेश: अनंतपुर में चुनावी हिंसा के बाद तनाव, ताडीपत्री में धारा 144 लागू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों पर हुए मतदान में कई जगह हिंसक झड़प हुई। जहां अनंतपुर में चुनाव संबंधी झड़प में सत्तारूढ़ तेलगू देशम पार्टी और मुख्य विपक्षी दल वाईएसआर कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत मिली, जिसके बाद वहां दोबारा चुनाव कराने की मांग हुई। जबकि ताडीपत्री में धारा 144 लागू हुई।
