कल पुंछ के बाद आज 11:30 बजे नौशेरा में पाक ने किया सीजफायर उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज LoC से सटे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर उल्लंघन किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पाक ने भारतीय इलाके में सुबह 11:30 बजे मोर्टार और बम दागे। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान की करतूत का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। इससे पहले कल पुंछ में पाक ने सीजफायर किया था। जिसमें पाक के कथित 10 सैनिक ढ़ेर, एक भारतीय BSF जवान शहीद, 1 बच्ची और 1 महिला की मौत हुई।
