फिल्मों के बाद पिग्गी चॉप्स ने शुरू किया नया बिजनेस, बनीं स्टार्टअप इनवेस्टर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: IMDb
फिल्मों में अदाकारी और फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इन्वेस्टर भी बन गई हैं। जी हां प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक टेक स्टार्टअप कंपनी में अपना पैसा इन्वेस्ट किया है। इस कंपनी का नाम होलबरटन स्कूल बताया जा रहा है। जहां कोडिंग की जाती है और साथ ही ये कंपनी पढ़ाई के बहुत सारे एप भी बनाती है। इसी के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बमबल नाम की कंपनी में भी पैसा इन्वेस्ट किया है, इस कंपनी का एक डेटिंग एप है।
