UNSC की चेतावनी के बाद मसूद अजहर के मुख्यालय पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान सरकार ने आतंकियों पर नकेल कसने के लिए कल जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालयों पर कब्जा कर लिया। JeM ने ही पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली थी। दरअसल UNSC ने एक दिन पहले बयान जारी कर पुलवामा हमले को जघन्य और कायराना बताया और इस हमले की कड़ी निंदा की। वहीं ऐसी हरकतों को अंजाम देनेवालों और धन मुहैया करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद पाक ने UN की चेतावनी से डरकर आतंकियों के खिलाफ ये कार्रवाई की।
