अगस्ता वेस्टलैंड: सक्सेना को अंतरिम जमानत, 5-5 लाख की बेल श्योरिटी जमा करने के निर्देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम मामले में सह-आरोपी राजीव सक्सेना की अंतरिम जमानत मंजूर हो गई है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने राजीव को 22 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है। पिछले महीने ही सक्सेना को दुबई से भारत लाया गया था। कोर्ट ने राजीव सक्सेना को 5-5 लाख की दो बेल श्योरिटी जमा करने का निर्देश दिया है। राजीव सक्सेना पर आरोप है कि उसने खैतान के साथ साठगांठ कर अगस्ता वेस्टलैंड के पक्ष में 12 VVIP हेलीकॉप्टरों के करार को प्रभावित किया।
